प्रश्न – 22 मई, 2025 को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में “यशोदा एआई अभियान” किस संस्था द्वारा आरंभ किया गया है?
(a) नीति आयोग
(b) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(c) राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)
(d) इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 मई, 2025 को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में “यशोदा एआई अभियान – Your AI SAKHI for Shaping Horizons with Digital Awareness” का शुभारंभ हुआ।
- यह पहल राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा शुरू की गई है, जो विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एआई, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा में आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए समर्पित है।
- “यशोदा एआई – Your AI SAKHI for Shaping Horizons with Digital Awareness” के पहले चरण में आयोग का उद्देश्य 2 लाख से भी अधिक महिलाओं को AI साक्षर करना है।
- यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी डिजिटल नागरिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी अभियान है।
- इस अभियान के तहत महिलाओं को डिजिटल दुनिया की चुनौतियों जैसे एआई आधारित अपराध, ऑनलाइन गोपनीयता और सुरक्षा उपायों पर गहराई से जानकारी दी जा रही है।
- छात्राओं, शिक्षकों और महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से यह पहल जमीनी स्तर पर प्रभावी बन रही है।
- यह कार्यक्रम केवल सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को डिजिटल युग में नेतृत्वकर्ता बनने के लिए तैयार करता है।
- इस अभियान को फ्यूचर शिफ्ट लैब्स (FSL) के साथ साझेदारी में चलाया जा रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…