यंग वॉरियर अभियान

प्रश्न-मई‚ 2021 में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक अखिल भारतीय अभियान ‘यंग वॉरियर’ का प्रारंभ किसके द्वारा किया गया है?
(a) रक्षा मंत्रालय
(b) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
(c) डीआरडीओ
(d) स्वास्थ्य मंत्रालय
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 मई‚ 2021 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 5 मिलियन युवाओं को सामूहिक ह्वप से सम्मिलित करने के लिए एक अखिल भारतीय अभियान प्रारंभ किया है।
  • इस अभियान का नाम यंग वॉरियर (Young-Warrior) रखा गया है।
  • इसका उद्देश्य युवाओं को वैश्विक महामारी के दौरान नेतृत्व की भूमिका निभाने में मदद करना तथा युवाओं में मजबूत नेतृत्व कौशल‚ सहानुभूति तथा सामाजिक चेतना की भावना पैदा करना है।
  • ‘# यंग-वारियर’ अभियान का संचालन सीबीएसई‚ मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोट्र्स‚ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय‚ यूवाह-यूनिसेफ (Yuwaah-UNICEF) तथा 950 से अधिक भागीदारों के एक बहुहितधारक संघ के द्वारा किया जा रहा है।
  • ‘# यंग वॉरयिर’ अभियान कोविड-19 के खिलाफ कार्रवाई का नेतृत्व करने तथा 50 मिलियन लोगों को प्रभावित करने के लिए 5 मिलियन युवाओं को शामिल करने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है।
  • 10 वर्ष से लेकर 30 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी छात्र या अध्यापक इस आंदोलन में शामिल हो सकता है।
  • इसके तहत ‘यंग वॉरियर’ को अपने कार्यों के लिए एक प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • इनके कार्यों में स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच को बढ़ावा देने‚ वैक्सीन पंजीकरण‚ कोविड समुचित व्यवहार (Covid appropriate be haviour) तथा मिथको का पर्दाफास करना आदि शामिल हैं।
  • इन कार्यो को 10 क्षेत्रीय भाषा में होस्ट किया जाएगा ताकि वे स्वयं को‚ अपने परिवार तथा अपने पड़ोस को कोविड-19 से बचा सकें।

लेखक-आलोक पांडेय

संबंधित लिंक भी देखें…

http://cbseacademic.nic.in/web_material/Circulars/2021/33_Circular_2021.pdf