मौद्रिक नीति समिति वक्तव्य‚ 2020-21

प्रश्न-5 फरवरी‚ 2021 को भारतीय रिवर्ज बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य 2020-21 जारी किया। इसके अनुसार‚ वर्ष 2021-22 में वास्तविक जीडीपी कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
(a) 10.5 प्रतिशत
(b) 6.5 प्रतिशत
(c) 8.5 प्रतिशत
(d) 9.5 प्रतिशत
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 फरवरी‚ 2021 को भारतीय रिवर्ज बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य (Monetary Policy Statement), 2020-21 जारी किया।
  • आरबीआई ने इसमें नीति दरों‚ आरक्षित नगदी अनुपात‚ निवल मांग एवं मियादी देयताओं को अपरिवर्तित रखा।
  • इस मौद्रिक नीति में चलनिधि समायोजन सुविधा (LAF) के अंतर्गत रेपो दर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया तथा इसे 4 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है।
  • गौरतलब है कि 22 मई‚ 2020 को RBI ने अपने मौद्रिक नीति वक्तव्य में चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रेपो दर को 40 आधार अंक कम करके 4.40 से 4 प्रतिशत किया था।
  • चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रेपो रेट 3.35 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा दर (MSF) तथा बैंक दर 4.25 प्रतिशत है।
  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सांविधिक चलनिधि अनुपात (SLR) 18 प्रतिशत है।
  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के नकद आरक्षित अनुपात (CRR) को अपरिवर्तित रखते हुए इसे निवल मांग और मियादी देयताओं के 3 प्रतिशत पर यथावत रखा गया है।
  • 29 जनवरी‚ 2021 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 590.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा 7 जनवरी‚ 2021 को जारी वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी के पहले अग्रिम अनुमानों में‚ मौद्रिक नीति समिति (MPC) के दिसंबर‚ 2020 के संकल्प में दिए-7.5 प्रतिशत के अनुमान के अनुरूप वास्तविक जीडीपी में 7.7 प्रतिशत के संकुचन का अनुमान लगाया गया।
  • इसके अनुसार‚ वर्ष 2021-22 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=51077