प्रश्न – 9 अप्रैल, 2025 को जारी मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2024-25 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की गयी
2. इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 अप्रैल, 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2024-25 जारी किया।
- आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की है।
- इससे पहले आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की थी
- इस प्रकार, अब रेपो दर 6.25 प्रतिशत से घटकर 6.00 प्रतिशत हो गई है।
- परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.75 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 6.25 प्रतिशत है
- अन्य दरे इस प्रकार है –
- प्रत्यावर्ती रेपो दर — 3.35 प्रतिशत
- सीआरआर — 4 प्रतिशत
- एसएलआर — 18 प्रतिशत
- इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.5 प्रतिशत अनुमानित है
- वर्ष 2025-26 में खुदरा मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
- रेपो रेट क्या है? —
- यह वह दर होती है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों को लोन देता है
- जब यह दर बढ़ती है, तो बैंकों को आरबीआई से प्राप्त होने वाला लोन महंगा हो जाता है
- जिससे ग्राहकों को मिलने वाले होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन आदि महंगे हो जाते हैं
- आरबीआई महंगाई में कमी लाने के लिए बाजार में रुपये की तरलता (Liquidity) को घटाता है
- ऐसा वह रेपो रेट बढ़ाकर करता है
• प्रत्यावर्ती रेपो दर क्या है? — - यह वह दर है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों से ऋण लेता है
• नकद आरक्षित अनुपात क्या है? - यह जमा राशि का वह भाग होता है, जो बैंकों को आरबीआई के पास रखना अनिवार्य है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…