प्रश्न – 1 अक्टूबर , 2025 को जारी मौद्रिक नीति वक्तव्य‚ 2025-26 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इसमें मौद्रिक नीति समिति द्वारा रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की गई
2.इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.8 प्रतिशत अनुमानित है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 अक्टूबर, 2025 को भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति ने मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2025-26 जारी किया।
- आरबीआई ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है।
- इस प्रकार, अब रेपो दर 5.50 प्रतिशत ही है।
- इससे पहले आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंक की कमी की थी
- परिणामस्वरूप, स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर 5.25 प्रतिशत तथा सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 5.75 प्रतिशत है
- अन्य दरें इस प्रकार है –
- प्रत्यावर्ती रेपो दर — 3.35 प्रतिशत
- सीआरआर — 3.5 प्रतिशत
- एसएलआर — 18 प्रतिशत
- इसके अनुसार‚ वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी संवृद्धि 6.8 प्रतिशत अनुमानित है
- आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025–26 के लिए अपने सीपीआई मुद्रास्फीति पूर्वानुमान को 3.1 प्रतिशत से घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया है।
- वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारत का चालू खाता घाटा घटकर सकल घरेलू उत्पाद का 0.2 प्रतिशत हो गया। यह एक साल पहले 0.9 प्रतिशत था।
- इसके अनुसार , भारत की वास्तविक जीडीपी वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़ गई, जो पिछली तिमाही में 7.4 प्रतिशत से अधिक थी। मजबूत निवेश और खपत की वजह से सात तिमाहियों में यह सबसे तेज़ गति की बढ़ोतरी है।
- रेपो रेट क्या है? —
- यह वह दर होती है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों को लोन देता है
- जब यह दर बढ़ती है, तो बैंकों को आरबीआई से प्राप्त होने वाला लोन महंगा हो जाता है
- जिससे ग्राहकों को मिलने वाले होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन आदि महंगे हो जाते हैं
- आरबीआई महंगाई में कमी लाने के लिए बाजार में रुपये की तरलता (Liquidity) को घटाता है
- ऐसा वह रेपो रेट बढ़ाकर करता है
- प्रत्यावर्ती रेपो दर क्या है? —
- यह वह दर है, जिस पर आरबीआई व्यावसायिक बैंकों से ऋण लेता है
- नकद आरक्षित अनुपात क्या है?
- यह जमा राशि का वह भाग होता है, जो बैंकों को आरबीआई के पास रखना अनिवार्य है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…