प्रश्न-8 अगस्त, 2020 को मोहम्मद शमसुद्दीन का निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 2017 से 2020 तक किस खेल संस्थान के वित्त समिति के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया?
(a) भारतीय तीरदांजी संघ
(b) भारतीय बॉलीबॉल संघ
(c) भारतीय कुश्ती संघ
(d) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 8 अगस्त, 2020 को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वित्त समिति के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमसुद्दीन का निधन हो गया।
- उन्होंने वर्ष 2017 से 2020 तक एआईएफएफ वित्त समिति के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया।
- वह उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के मानद सचिव रहे।
- एआईएफएफ कार्यकारी समिति के अभिन्न सदस्य होने के अलावा वे एआईएफएफ प्रतिस्पर्धा समिति के सदस्य भी रहे।
- शमसुद्दीन फरवरी, 2016 में फीफा एक्स्ट्राऑडिनरी कांग्रेस में एआईएफएफ के प्रतिनिधि थे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…