प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से मोबाइल ऐप’ ‘181 अभयम’ लांच किया गया है?
(a) कर्नाटक
(b) गुजरात
(c) छत्तीसगढ़
(d) ओडिशा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 6 अगस्त, 2018 को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मोबाइल ऐप ‘181 अभयम’ का शुभारंभ किया।
- यह ऐप राज्य में महिलाओं को अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- इस ऐप के माध्यम से राज्य में कहीं भी किसी मुसीबत के दौरान महिलाओं को प्रभावी सहायता प्राप्त हो सकेगी।
- यह ऐप महिलाओं के विरूद्ध अपराध को रोकने में पुलिस के लिए भी मददगार होगा।
- यह ऐप महिला एवं बाल विकास विभाग, गुजरात सरकार द्वारा जीवीके ईएमआरआई (GVK EMRI) की मदद से विकसित किया गया है।