मोनाको ग्रैंड प्रिक्स-2015

Monaco Grand Prix -2015

प्रश्न-मोनाको गैंड प्रिक्स-2015 का खिताब जीता है-
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) निको रोसबर्ग
(c) सेबेस्टियन वेट्टल
(d) डेनियल रिकिआर्डो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • सत्र-2015 का छठा फार्मूला-1 रेस मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 24 मई, 2015 को मोंटे कार्लो में संपन्न हुई।
  • मर्सिडीज चालक निको रोसबर्ग (जर्मनी) ने 1 घंटा, 49 मिनट, 18.420 सेकेण्ड में रेस पूरा कर, खिताब जीत लिया।
  • जबकि फेरारी चालक सेबेस्टियन वेट्टल (जर्मनी) ने दूसरा व मर्सिडीज चालक लुईस हैमिल्टन (ब्रिटेन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि रेस का सबसे तेज लैप रेड बुल चालक डेनियल रिकिआर्डो (आस्ट्रेलिया) ने 1 मिनट, 18.063 सेकेण्ड में पूरा किया।
  • ध्यातव्य है कि निको रोसबर्ग ने सत्र 2015 का यह दूसरा ग्रैण्ड प्रिक्स खिताब जीता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.autosport.com/news/report.php/id/119151
http://www.therakyatpost.com/sports/2015/05/25/rosberg-takes-monaco-hat-trick-after-mercedes-gaffe/
http://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/races/2015/Monaco.html