मोदी किचन

Tamil Nadu- 'Modi Kitchen' begins in Kovai, Coimbatore

प्रश्न- 30 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण लागू हुए लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किस राज्य में मोदी किचन शुरू किया गया है?
(a) हरियाणा
(b) तमिलनाडु
(c) उत्तराखंड
(d) कर्नाटक
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य

  • 30 मार्च 2020 को कोविड-19 महामारी के कारण लागू हुए लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तमिलनाडु के कोवई (कोयंबटूर) में मोदी किचन शुरू किया गया।
  • इस किचन में प्रतिदिन 500 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इस किचन का उद्देश 10 किलोमीटर के दायरे में भोजन उपलब्ध कराना है।
  • इसे शहर के मुख्य शॉपिंग एरिया में स्थापित किया गया है।
  • यह किचन कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा संचालित है।
  • यह किचन 14 अप्रैल 2020 तक चालू रहेगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.newsonair.com/News?title=Tamil-Nadu%3A-%26%2339%3BModi-Kitchen%26%2339%3B-begins-in-Kovai%2C-Coimbatore&id=384226