मोजाम्बिक के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

State visit of the President of Mozambique to India

प्रश्न-4-8 अगस्त, 2015 के दौरान किस देश के राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर रहे?
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) मोजाम्बिक
(c) बांग्लादेश
(d) श्रीलंका
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4-8 अगस्त, 2015 के दौरान मोजाम्बिक गणराज्य के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी (Filipe Jacinto Nyusi) भारत की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • उल्लेखनीय है कि जनवरी, 2015 में राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के पश्चात यह एशिया के किसी देश की उनकी पहली यात्रा है।
  • इसके पूर्व वर्ष 2011 में राष्ट्रपति न्यूसी रक्षा मंत्री के रूप में भारत की यात्रा पर आ चुके हैं।
  • उनकी यह यात्रा इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इस वर्ष मोजाम्बिक की स्वतंत्रता की 40वीं वर्षगांठ है तथा भारत के साथ इसके राजनयिक संबंधों की यह 40वीं वर्षगांठ है।
  • भारत उन पहले देशों में से एक था जिसने वर्ष 1975 में स्वतंत्र मोजांम्बिक को मान्यता प्रदान की।
  • इसी के साथ भारत और मोजाम्बिक के राजनयिक संबंधों की शुरूवात हुई।
  • उल्लेखनीय है कि अफ्रीका और हिंद महासागर भारतीय विदेश नीति की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और मोजाम्बिक दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • राष्ट्रपति न्यूसी की भारत यात्रा का उद्देश्य उभरती हुई भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक एवं वाणिज्यिक साझेदारी को बढ़ाना था।
  • 5 अगस्त, 2015 को राष्ट्रपति न्यूसी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।
  • इसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मोजाम्बिक के राष्ट्रपति न्यूसी के मध्य 5 अगस्त, 2015 को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधि मंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई।
  • वार्ता के पश्चात दोनों नेताओं ने कृषि, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और मानव संसाधन सहित अनेक क्षेत्रों में कार्य करने हेतु एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया।
  • इसके साथ ही दोनों नेताओं ने समुद्री सुरक्षा और महासागरीय अर्थव्यवस्था में सहयोग को व्यापक करने के तरीकों के बारे में तथा रक्षा निर्माण में सहयोग के अन्य क्षेत्रों के बारे में विचार-विमर्श किया।
  • राष्ट्रपति न्यूसी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया।
  • इस प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के मध्य एक करार/समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए-
    1. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत गणराज्य की सरकार और मोजाम्बिक गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन।
  • इस समझौते पर भारत सरकार की ओर से कोयला, विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पियूष गोयल तथा मोजाम्बिक सरकार की ओर से खनिज संसाधन एवं ऊर्जा मंत्री पेड्रो कोसिकाओ कोउटो ने हस्ताक्षर किए।
  • गौरतलब है कि भारत और मोजाम्बिक के मध्य सदियों पुराने व्यापारिक संबंध हैं।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार में 5 गुना बढ़ोत्तरी हुई।
  • अफ्रीका में होने वाले भारतीय निवेश का लगभग 25 प्रतिशत निवेश मोजाम्बिक में हो रहा है।
  • मोजाम्बिक में भारतीय मूल के लगभग 25 हजार लोग रह रहे हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://mea.gov.in/incoming-visit-detail-hi.htm?25653/Transcript+of+Media+Briefing+by+Secretary+West+on+the+State+visit+of+President+of+Mozambique+to+India+August+05+2015
http://mea.gov.in/incoming-visit-detail-hi.htm?25573/Media+Statement+by+Prime+Minister+during+the+visit+of+President+of+Mozambique+to+India+August+5+2015
http://mea.gov.in/incoming-visit-detail-hi.htm?25572/List+of+AgreementsMoUs+signed+during+the+visit+of+President+of+Mozambique+to+India
http://mea.gov.in/incoming-visit-detail-hi.htm?25568/State+visit+of+President+of+the+Republic+of+Mozambique+to+India+August+4++8+2015
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=39242
http://pmindia.gov.in/en/news_updates/text-of-pms-statement-at-the-media-briefing-with-president-filipe-nyusi-of-mozambique/