प्रश्न-‘मायलैब’ नामक फर्म ने मॉलीक्यूलर डायग्नेस्टिक टेस्ट्स की मैनुअल प्रक्रियाओं को स्वचालित करने के लिए भारत की पहली मशीन लांच की है, जिसका नाम है-
(a) कॉम्पैक्ट XL
(b) कॉम्पैक्ट एक्सेस
(c) कॉम्पैक्ट एक्शन
(d) कॉम्पैक्ट क्यूबिक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 7 जुलाई, 2020 को मायलैब नामक फर्म ने मॉलीक्यूलर डायग्नेस्टिक टेस्ट्स की मैनुअल प्रक्रियाओं को स्वचालित करने के लिए भारत की पहली मशीन लांच की।
- मशीन
- मशीन का नाम कॉम्पैक्ट XL है, यह एक फोर बाई थ्री बेंचटॉप मशीन है जो पूर्णरूपेण स्वदेशी है।
- मशीन प्रयोगशाला तकनीशियनों के लिए नमूनों को संभालने और जांचने की आवश्यकता को कम कर देगी।
- यह भारत में पहली मशीन होगी जो ‘कोविड-19’ के मॉलीक्यूलर नैदानिक नमूनों के परीक्षण हेतु आवश्यक मैनुअल प्रयोगशाला संचालन को पूरी तरह से स्वचालित करेगी।
- यह स्वचालित प्रणाली RNA/DNA आधारित परीक्षण, RT-PCR परीक्षण, प्लाज्मा, ऊतक, स्वाब और थूक के नमूनों को संभालने में सक्षम होगी।
लेखक-पंकज पाण्डेय
संबंधित लिंक भी देखें…