मैत्री गेट

प्रश्न-मैत्री गेट स्थित है-
(a) त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा पर
(b) मेघालय-बांग्लादेश सीमा पर
(c) पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश की सीमा पर
(d) सिक्किम-बांग्लादेश की सीमा पर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 फरवरी, 2018 को मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने ‘मैत्री गेट’ (India-Bangladesh Friendship Gate) का शुभारंभ किया।
  • यह मेघालय और बांग्लादेश के गार्डों के लिए वाघा बार्डर पर आयोजित किए जाने वाले बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की तरह समारोह आयोजित करने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है।
  • मैत्री गेट का निर्माण बांग्लादेश की सीमा पर मेघालय की राजधानी शिलांग से 90 किमी. दक्षिण में एकीकृत चेक पोस्ट के पास किया गया है।
  • राज्यपाल ने सीमा पर अपनी यात्रा के दौरान उम्सीयम में एक बीएसएफ सीमा चौकी का भी उद्घाटन किया।

संबंधित लिंक
https://shillongtoday.com/governor-inaugurates-indo-bangla-gate-of-friendship/