मैक्स (एमएसीएस) 4028

Scientists of ARI, Pune develop biofortified, high protein wheat variety

25 मार्च 2020 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुणे स्थित अगहरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने किस फसल की बायो फोर्टीफाइड किस्म मैक्स (एमएसीएस) 4028 विकसित की है?
(a) चना
(b) गेहूं
(c) अरहर
(d) चावल
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 25 मार्च 2020 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुणे स्थित अगहरकर रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने एक प्रकार के गेहूं की बायो फोर्टीफाइड किस्म मैक्स (एमएसीएस) 4028 विकसित की है, जिसमें उच्च प्रोटीन है।
  • मैक्स (एमएसीएस) ४०२८ एक ऐसी किस्म है जिसमें उच्चत्तर और स्थिर उपज क्षमता है।
  • यह डंठल, पत्तों पर लगने वाली फंगस, पत्तों पर लगने वाले कीड़ों, जड़ों में लगने वाले कीड़ों और ब्राउन गेहूं के घुन की प्रतिरोधी है।
  • गेंहू की यह किस्म 102 दिनों में तैयार होती है और जिसमें प्रति हेक्टेयर 19.3 क्विंटल की श्रेष्ठ और स्थिर उपज क्षमता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1608064