मैक्‍सिकन ग्रैंड प्रिक्‍स, 2022

प्रश्न – 30 अक्‍टूबर, 2022 को संपन्‍न फॉर्मूला वन कार रेस मैक्‍सिकन ग्रैंड प्रिक्‍स, 2022 का खिताब किसने जीता है?
(a) लुईस हैमिल्‍टन
(b) सर्जियो पेरेज
(c) चार्ल्स लेक्‍लर्क
(d) मैक्‍स वर्सटाप्‍पेन
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • 28-30 अक्‍टूबर, 2022 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2022 की 20 वीं कार रेस मैक्‍सिकन ग्रैंड प्रिक्‍स, 2022 मेक्‍सिको में संपन्‍न हुई।
  • मैक्‍स वर्सटाप्‍पेन ने इस कार रेस को जीतकर (मौजूदा सत्र 2022 की 14 वीं कार रेस जीतकर) एक सत्र में सबसे अधिक रेस जीतने का रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्‍होंने एक सत्र में सर्वाधिक 13-13 जीत के माइकल शूमाकर (2004) तथा सेबेस्टियन वेट्टल (2013) के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.formula1.com/en/racing/2022/Mexico.html