प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- जून ,2026 में नासा ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे अपने मेवेन अंतरिक्ष यान के मिशन के समाप्त होने की घोषणा की है।
- वर्ष 2016 में प्रक्षेपित मेवेन का उद्देश्य मंगल ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करना था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जून ,2026 में नासा ने मंगल ग्रह की परिक्रमा कर रहे अपने मेवेन अंतरिक्ष यान के मिशन के समाप्त होने की घोषणा की है।
- लगभग छह महीने तक कोई संपर्क नहीं होने के बाद नासा ने पुष्टि की कि एक दशक से अधिक समय तक चले इस मिशन का अंत हो गया है।
- वर्ष 2013 में प्रक्षेपित मेवेन का उद्देश्य मंगल ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन करना था।
- पिछले वर्ष दिसंबर में मंगल ग्रह के पीछे जाने के बाद यान से संपर्क टूट गया था।
- जांच में पता चला कि यान तेज़ी से घूमने लगा, जिससे उसकी कक्षा प्रभावित हुई और बैटरियां खत्म हो गईं।
- नासा की समीक्षा समिति ने निष्कर्ष निकाला है कि अंतरिक्ष यान को दोबारा सक्रिय नहीं किया जा सकता।
- वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अगले 50-100 वर्षों तक मंगल की कक्षा में बना रहेगा, जिसके बाद ग्रह की सतह से टकरा जाएगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/news-release/nasa-says-farewell-to-maven-mars-mission-hosts-media-call-today/