प्रश्न-हाल ही में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता लाने हेतु कहां पर ‘मेगा कॉल सेंटर’ का उद्घाटन किया?
(a) कन्नौज
(b) इलाहाबाद
(c) लखनऊ
(d) आगरा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 27 सितंबर, 2016 को उ.प्र. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की योजनाओं में और पारदर्शिता लाने हेतु इंदिरा नगर, लखनऊ में ‘मेगा कॉल सेंटर’ का उद्घाटन किया।
- मेगा कॉल सेंटर के जरिए योजनाओं का फीडबैक प्राप्त कर इन्हें और व्यावहारिक बनाया जाएगा।
- इसकी स्थापना से राज्य सरकार की योजनाओं में और अधिक पारदर्शिता आएगी।
- पहले चरण में 13 विभागों की 20 योजनाओं के लगभग 2 करोड़ लाभार्थियों से फीडबैक लिया जाएगा।
- राज्य सरकार ने इस कॉल सेंटर को संचालित करने का दायित्व कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विसेज को 2 वर्ष के लिए दिया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.upnews360.in/E/35003700380035003800/Chief-Minister-inaugurates-Mega-Call-Centre
https://www.tactstorage.blob.core.windows.net/docnews/task-doc-e55b0faa-f44c-424a-ad3a-7dff82ca39e4.pdf
h
http://aajtak.intoday.in/story/akhilesh-yadav-inaugurates-a-mega-call-centre-which-will-take-feedback-directly-from-the-people-on-various-schemes-1-889957.html