प्रश्न-हाल ही में मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का निधन हो गया। वे नृत्य की किस विद्या से संबंधित थीं?
(a) भरतनाट्यम, कथकली और मोहिनीअट्टम
(b) कथक और ओडिशी
(c) भरतनाट्यम और कथक
(d) भरतनाट्यम, कथक और ओडिशी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 21 जनवरी, 2016 को मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का अहमदाबाद में निधन हो गया। वह 97 वर्ष की थीं।
- वह भरतनाट्यम, कथकली और मोहिनीट्टम की मशहूर नृत्यांगना, नृत्य निर्देशक और प्रशिक्षक थीं।
- वह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विख्यात भौतिक विज्ञान विक्रम साराभाई की पत्नी थीं।
- उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 1965 में पद्मश्री और वर्ष 1992 में पद्म भूषण द्वारा सम्मानित किया गया था।
- उन्होंने एक आत्मकथा भी लिखी थी, जिसका शीर्षक ‘मृणालिनी साराभाईः द वॉइस ऑफ द हार्ट’ है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/noted-danseuse-mrinalini-sarabhai-passed-away/article8133753.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Mrinalini_Sarabhai