प्रश्न-रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कितनी राशि में अपनी डिजिटल इकाई ‘जियो प्लेटफॉर्म्स’ में अबूधाबी स्थित निवेश कंपनी को 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है?
(a) 9093.60 करोड़ रुपये
(b) 8430.80 करोड़ रुपये
(c) 6500.00 करोड़ रुपये
(d) 4008.90 करोड़ रुपये
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 5 जून, 2020 को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मुबाडला-जियो डील की घोषणा की।
- सौदे (डील) के अनुसार मुबाडला जियो प्लेटफॉर्म्स में 9093.60 करोड़ रुपये (1.85%) की हिस्सेदारी खरीदेगी।
- मुबाडला अबूधाबी स्थित एक निवेश फर्म है।
- पृष्ठभूमिः-
- ध्यातव्य है कि मार्च, 2020 तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल ऋण 1.61 लाख करोड़ रुपये था।
- मुबाडला-जियो डील से प्राप्त फंड (धनराशि) से समूह के कर्जमुक्त होने में मदद मिलेगी।
- यह जियो प्लेटफॉर्म में पिछले छः हफ्तों में छठां बड़ा विदेशी निवेश है।
- हिस्सेदारी बेंचने से मार्च, 2021 तक रिलायंस पहली कंपनी बन जाएगी जिस पर कोई ऋण नहीं होगा।
लेखक –पंकज पांडेय
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/business/Industry/mubadala-to-buy-185-stake-in-jio-platforms-for-90936-crore/article31753568.ece