मुफ्त दूध वितरण कार्यक्रम ‘गिफ्ट मिल्क’

‘Gift Milk’ programme

प्रश्न-किस राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2018 को निरोग बाल वर्ष के रूप में मनाया जाएगा?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) छत्तीसगढ़
(c) झारखंड
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 नवंबर, 2017 को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने लातेहर में मुफ्त दूध वितरण कार्यक्रम ‘गिफ्ट मिल्क’ का शुभारंभ किया।
  • यह कार्यक्रम एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन द्वारा आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में सरकारी स्कूली बच्चों को मुफ्त में दूध वितरित किया गया।
  • आगामी दिनों में राज्य के 10 जिलों के 1 लाख से अधिक बच्चों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • निःशुल्क गिफ्ट मिल्क वितरण योजना के तहत 5-15 वर्ष की आयु के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को 200ml दूध सप्ताह में 5 दिन अलग-अलग फ्लेवर में मध्यान भोजन के साथ प्रदान किया जाएगा।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार वर्ष 2018 को निरोग बाल वर्ष के रूप में मनाएगी।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/jharkhand-govt-gears-up-to-fight-malnutrition-117112200329_1.html
https://www.avenuemail.in/ranchi/cm-to-inaugurate-gift-milk-programme-today/116047/
http://indiatoday.intoday.in/story/jharkhand-govt-gears-up-to-fight-malnutrition/1/1094762.html
http://jharkhandstatenews.com/article/politics/274/now-jharkhand-govt-school-students-to-get-flavoured-milk