मुख्यमंत्री सेहत योजना

प्रश्न – निम्नलिखित में से “मुख्यमंत्री सेहत योजना” के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
(a) इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क और कैशलेस उपचार मिलेगा।
(b) इस योजना का शुभारंभ पंजाब सरकार द्वारा 8 जुलाई, 2025 को किया गया।
(c) यह योजना 15 अगस्त, 2025 से पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएगी।
(d) इस योजना के तहत लाभार्थियों को एक स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिससे राज्य के सभी अस्पतालों में इलाज संभव होगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 जुलाई, 2025 को पंजाब सरकार ने “मुख्यमंत्री सेहत योजना” (Mukhya mantri Sehat Yojana) की औपचारिक शुरुआत की।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क और कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, वह भी आय की सीमा की बिना किसी शर्त के।
  • इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के सेक्टर-35 में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किया।
  • यह योजना 2 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगी।
  • मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत एक स्वास्थ्य कार्ड मिलेगा, जिसके माध्यम से पंजाब के सभी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का इलाज कराया जा सकेगा।
  • पहले यह सीमा 5 लाख रुपये थी और केवल चयनित परिवारों को ही इसका लाभ मिलता था।
  • अब राज्य के हर नागरिक को, चाहे वह सरकारी कर्मचारी हो, पेंशनभोगी हो या कोई अन्य, बिना किसी आय सीमा के लाभ मिलेगा।
  • पंजाब की तीन करोड़ (65 हजार परिवार) आबादी को इस योजना का लाभ मिलेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.govtschemes.in/punjab-mukhyamantri-sehat-yojana

https://www.hindustantimes.com/cities/chandigarh-news/punjab-cm-announces-10-lakh-universal-health-cover-for-every-family-101752004135599.html