प्रश्न-22 मई‚ 2021 को किस राज्य में कोविड-19 संक्रमण से मातापिता अथवा मुखिया की मौत के बाद अनाथ हो गए बच्चों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुह्व करने की घोषणा की गई है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) छत्तीसगढ़
(d) राजस्थान
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 22 मई‚ 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमण से मातापिता अथवा मुखिया की मौत के बाद अनाथ हो गए बच्चों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू करने की घोषणा की है।
- इस योजनांतर्गत राज्य सरकार ऐसे अनाथ बच्चों की आयु 21 वर्ष होने तक उनके भरण-पोषण‚ शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी।
- ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 3000 रुपये भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा।
- अनाथ बच्चों को पैतृक संपत्ति के लिए नियम बनाएं जाएंगे।
- इस नियम के तहत उनके व्यस्क होने तक उनकी संपत्ति को बेचने का अधिकार किसी को नहीं होगा।
- जिन बच्चों के मातापिता की मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है‚ उन्हें राज्य सरकार की नौकारियों में 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://aatmnirbharsena.org/blog/mukhyamantri-vatsalya-yojana/