मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” (मध्य प्रदेश) के संबंध में सही नहीं है?
(a) योजना मार्च 2023 में प्रारंभ की गई थी, जिसमें 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता दी जाती थी।
(b) सितंबर 2023 से योजना के अंतर्गत राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई।
(c) नवंबर 2025 से योजना के अंतर्गत मासिक आर्थिक सहायता राशि 1500 रुपये की जाएगी।
(d) योजना में 250 रुपये की वृद्धि से वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल संभावित व्यय 1,793 करोड़ 75 लाख रुपये होगा।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 नवंबर, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • योजना अंतर्गत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि को 1250 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये कर दिया गया है
  • मार्च 2023 से 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि के साथ योजना प्रारंभ की गई थी।
  • सितंबर 2023 से 1,250 रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है।
  • अब इस योजना के अंतर्गत नवंबर 2025 से 1500 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता राशि (250 रुपये की वृद्धि) की जाएगी ।
  • योजना में 250 रुपये की वृद्धि किए जाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,793 करोड़ 75 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी।
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 20,450 करोड़ 99 लाख रुपये संभावित व्यय होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/CabinetDetails?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B1%C2%B0%C3%8E%C2%B3%C2%B8&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B3%C2%B2&pubdate=11/10/2025