प्रश्न-17 सितंबर, 2020 को राज्य में महिलाओं के समूहों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए किस राज्य में मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना शुरू की गई है?
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तराखंड
(c) गुजरात
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 17 सितंबर, 2020 को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना का ई-शुभारंभ किया।
- यह योजना राज्य में महिलाओं के समूहों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
- सरकार की इन समूहों को संयुक्त देयता और उपार्जन समूह के रूप में पंजीकृत होने के लिए 1 लाख रुपये तक के ऋण प्रदान करने की योजना है।
- इस नई योजना के तहत राज्यभर में 10 लाख महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।
- इस योजनांतर्गत शहरी क्षेत्रों में 50,000 संयुक्त देयता और उपार्जन समूह बनाएं जाएंगे।
- इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी 50,000 ऐसे समूह बनाए जाएंगे।
- प्रत्येक समूह में 10 महिला सदस्य होंगी।
- इन समूहों को सरकार ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी।
- गुजरात सरकार ने इन महिला समूहों को दिए जाने वाले ऋण हेतु स्टांप शुल्क को भी माफ करने का निर्णय लिया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…