मुख्यमंत्री – प्रतिज्ञा योजना

प्रश्न – 1 जुलाई, 2025 को बिहार मंत्रिमण्डल द्वारा स्वीकृत “मुख्यमंत्री – प्रतिज्ञा (CM-PRATIGYA)” योजना के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह योजना 18-28 वर्ष की आयु के युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करती है।
(b) स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को 4,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
(c) गृह जिले से बाहर इंटर्नशिप करने पर 2,000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।
(d) राज्य से बाहर इंटर्नशिप करने पर अधिकतम तीन महीने तक 5,000 रुपये अतिरिक्त मिलते हैं।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 जुलाई, 2025 को बिहार मंत्रिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री – प्रतिज्ञा (CM Promotion of Readiness, Awareness and Technical Insights for Guiding Youth Advancement (CM-PRATIGYA) के क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इस योजना को लागू करने हेतु प्रथम वर्ष में कुल 40.6924 करोड़ रुपये की राशि एवं वित्तीय वर्ष 2026 – 27 से 2030 – 31 में प्रत्येक वर्ष 129.0147 करोड़ रुपये की दर से कुल 685.7659 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • इस योजना के तहत 18-28 वर्ष के युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 3-12 महीने की इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा ,साथ ही 4,000रुपये से 6,000 रुपये तक का मासिक मानदेय भी मिलेगा।
  • जिन युवाओं ने अपनी उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें प्रति माह 4,000 रुपये मिलेंगे।
  • आईटीआई डिप्लोमा धारकों को प्रति माह 5,000 रुपये मिलेंगे।
  • स्नातक और स्नातकोत्तर को प्रति माह 6,000 रुपये दिए जाएगे।
  • इसके अतिरिक्त, अपने गृह जिलों के बाहर इंटर्नशिप करने वालों को प्रति माह 2,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
  • राज्य से बाहर काम करने वाले प्रशिक्षुओं को अधिकतम तीन महीने के लिए 5,000 रुपये मासिक अतिरिक्त मिलेंगे।
  • भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा।
  • इस योजना की देखरेख के लिए एक समिति का गठन किया गया है। विकास आयुक्त इस समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://state.bihar.gov.in/csd/cache/3/10-Jul-25/SHOW_DOCS/dd01072025.pdf

https://navbharattimes.indiatimes.com/government-schemes/bihar-cm-promotion-of-readiness-awareness-and-technical-insights-for-guiding-youth-advance