‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का विस्तार

प्रश्न – 18 सितंबर, 2025 को बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना में किए गए विस्तार के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस योजना का लाभ अब कला, विज्ञान और वाणिज्य में स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को भी मिलेगा।
(b) स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं को अधिकतम दो वर्ष तक 1,000 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता दी जाएगी।
(c) इस योजना का लाभ केवल 18–20 आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं तक सीमित है।
(d) इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहायता देना है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 सितंबर, 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ के विस्तार की घोषणा की।
  • इसके तहत स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ, जो पहले इंटरमीडिएट उत्तीर्ण युवाओं को दिया जा रहा था, अब कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय से उत्तीर्ण बेरोजगार स्नातक युवाओं को भी दिया जाएगा।
  • बिहार सरकार इस योजना के तहत दो साल की अवधि के लिए स्नातक डिग्री रखने वाले बेरोजगार युवाओं को 1,000 रुपये प्रति माह (मासिक भत्‍ता) की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • इससे पहले यह योजना केवल इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं के लिए लागू थी।
  • 20-25 वर्ष आयु वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण युवा जो कहीं पढ़ाई नहीं कर रहे हैं, नौकरी/रोज़गार के लिए प्रयासरत हैं, जिनके पास कोई स्वरोज़गार नहीं है, या जिन्हें सरकारी, निजी या गैर-सरकारी रोज़गार नहीं मिला है, उन्हें भी अधिकतम दो वर्षों के लिए 1000 रुपये प्रति माह की दर से मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता दिया जाएगा।
  • युवा इस सहायता भत्ते का उपयोग आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए करेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/bihar/bihar-cm-nitish-kumar-assembly-elections-2025-unemployed-graduates-financial-assistance/article70064586.ece

https://www.newsonair.gov.in/bihar-cm-nitish-kumar-expands-nishchay-self-help-allowance-scheme-to-benefit-graduate-youths