मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संशोधन

प्रश्न – निम्न में से कौन-सा कथन मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में अप्रैल 2025 के संशोधनों के अनुसार सही नहीं है?
(a) सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के आयोजन के लिये जिलावार मासिक कैलेंडर जारी किया जायेगा।
(b) योजना के लाभार्थियों के लिए समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवाईसी अनिवार्य है।
(c) प्रति कन्या कुल 55,000  रुपये की राशि में से 49,000 रुपये डीबीटी द्वारा वधू को और 6,000 रुपये आयोजन निकाय को दिया जाएगा।
(d) सामूहिक विवाह सम्मेलनों में न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 जोड़ों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
उत्तर – (a)  

व्याख्यात्मक उत्तर 

  • 22 अप्रैल, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये संशोधनों को मंजूरी प्रदान की गई। 
  • योजना के अंतर्गत कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हों, साथ ही इनका बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा।
  • कन्या विवाह तथा निकाह सम्मेलन के लिये संभागवार वार्षिक चक्रीय रूप से कैलेण्डर जारी कर सामुहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
  • संभागवार जिलों मे आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित विवाह जोड़ों की न्यूनतम संख्या 11 एवं अधिकतम 200 जोड़ों की निर्धारित की गयी है। – योजना में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलनों में प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी पूर्व अनुसार निकाय स्तर पर की जाएगी।
  • पात्र/अपात्र एवं समग्र पोर्टल पर वर-वधू की आधार ई-केवायसी अनिवार्य होगा।
  • इस योजना में प्रति कन्या 55 हजार रूपये की राशि में से वधू को 49 हजार रुपये की राशि  का एकाउन्ट पेयी चेक और शेष 6 हजार रुपये सामूहिक विवाह समारोह आयोजन के लिए संबंधित निकाय को प्रदाय किया जायेगा।
  • सहायता राशि 49 हजार रुपये  डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) के माध्यम से वधू के खाते में एवं शेष 6 हजार रूपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय के लिए प्रदाय की जायेगी

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://singraulimirror.in/news/mp-news-amendments-approved-for-effective-implementation-of-chief-minister-kanya-vivah-nikah-scheme