प्रश्न -निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन गलत है/हैं?
(a) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 4 दिसंबर, 2025 को आईटीओ पर पोल-माउंटेड मिस्ट स्प्रे सिस्टम का शुभारंभ किया।
(b) आईटीओ पर लगभग 35 पोल लगाए गए हैं।
(c) प्रत्येक पोल में 5 नोजल होते हैं और प्रत्येक नोजल में 4 छोटे छेद होते हैं, जिससे प्रति पोल कुल 20 स्प्रे पॉइंट बनते हैं।
(d) सरकार की 9 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर कुल 305 पोल लगाने की योजना है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 दिसंबर, 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए आईटीओ पर पोल-माउंटेड मिस्ट स्प्रे सिस्टम का शुभारंभ किया।
- आईटीओ पर लगभग 35 पोल लगाए गए हैं।
- सरकार की 9 प्रदूषण हॉटस्पॉट पर 305 पोल लगाने की योजना है।
- प्रत्येक पोल में 5 नोजल हैं, और प्रत्येक नोजल में 6 छोटे छेद हैं, जिससे प्रत्येक पोल पर 30 स्प्रे पॉइंट बनते हैं।
- प्रत्येक पोल प्रति घंटे लगभग 84 लीटर उपचारित पानी का उपयोग करता है, जिसे चार 5,000-लीटर भंडारण टैंकों द्वारा समर्थित किया जाता है।
- शांति पथ पर 900 मीटर और लोधी रोड पर 500 मीटर की दूरी पर इसी तरह की व्यवस्था स्थापित की गई है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…