मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, वी श्रैंक द ड्रैगन

Mr Prime Minister, We Shrank the Dragon

प्रश्न-हाल ही में चर्चित पुस्तक ‘मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, वी श्रैंक द ड्रैगन निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई है?
(a) विक्रम सेठ
(b) राजनाथ सिंह
(c) जनरल वी.पी. मलिक
(d) प्रदीप गूहा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में पुस्तक ‘मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, वी श्रैंक द ड्रैगन’ प्रकाशित की गई।
  • इस पुस्तक के लेखक प्रदीप गूहा हैं तथा इसका प्रकाशन पार्ट्रिज पब्लिशिंग इंडिया द्वारा किया गया है।
  • यह पुस्तक फिक्शनल (Fictional) है, जिसमें भारत की उत्तरी सीमाओं और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) गिलगित-बाल्टिस्तान के अवैध कब्जे के मुद्दे को उठाया गया है।
  • लेखक प्रदीप गूहा ‘मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, वी श्रैंक द ड्रैगन’ के माध्यम से भारत की उत्तरी सीमाओं के साथ पाकिस्तान के अवैध कब्जे के मुद्दों के हल करने का समाधान पाने का प्रयास करते हैं।
  • प्रदीप गूहा की पहली पुस्तक ‘सर्वाइवल रेडक्स’ थी जो कि ऐतिहासिक कथा है और इसका प्रकाशन अमेरिका में वर्ष 2016 में हुआ था।
  • प्रदीप गूहा व्यक्तिगत परिचय
  • प्रदीप गूहा ने आई.आई.टी रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की तथा यूएसए.के क्लेक्मन विश्वविद्यालय में भी अध्ययन किया था।
  • इन्होंने लंदन स्थित राष्ट्रमंडल सचिवालय के लिए कार्य किया।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.outlookindia.com/newsscroll/book-mr-prime-minister-we-shrank-the-dragon-by-author-pradeep-goorha-all-set-to-launch/1955667

https://www.business-standard.com/content/press-releases-ani/book-mr-prime-minister-we-shrank-the-dragon-by-author-pradeep-goorha-all-set-to-launch-120101500925_1.html