मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत गैर संस्थागत सेवा योजना

प्रश्न – मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा 18 नवंबर, 2025 को स्वीकृत वात्सल्य योजना (गैर-संस्थागत सेवा योजना) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस योजना की अवधि 5 वर्ष निर्धारित की गई है।
(b) योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को 6,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
(c) राज्यांश 408 करोड़ 96 लाख रुपये तथा केंद्रांश 613 करोड़ 44 लाख रुपये होगा।
(d) इस योजना से प्रदेश के 33,346 बच्चे लाभान्वित होंगे।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 नवम्बर, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा वात्सल्य योजना अंतर्गत गैर संस्थागत सेवा योजना यथा स्पॉन्सरशिप, फॉस्टर केयर, आफ्टर केयर को प्रदेश के समस्त जिलों में संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है
  • इस योजना की अवधि 5 वर्ष है।
  • इस योजना के तहत पात्र बच्चे को 4 हजार रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर बाल देखभाल संस्थान छोड़ने वाले बच्चों को ऑफटर केयर के माध्यम से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
  • इस योजना के तहत विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त माता के बच्चे, अनाथ एवं विस्तारित परिवार के साथ निवासरत बच्चे, असाध्य बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, बच्चे की शारीरिक और आर्थिक रूप से देखभाल करने में असमर्थ माता पिता के बच्चे, किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अनुसार देख-रेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे (बेघर, प्राकृतिक आपदा से पीड़ित, बाल श्रमिक, बाल वेश्यावृति के शिकार, एड्स पीड़ित, बाल भिक्षुक, सड़क पर रहने वाले, घर से भागे, निर्योग्यत वाले, लापता, शोषण और दुर्व्यवहार के शिकार श्रेणी के बच्चे) लाभान्वित होंगे।
  • मिशन वात्सल्य योजना क्रियान्वयन के लिए कुल 1,022 करोड़ 40 लाख रुपये का व्यय होगा।
  • इसमें राज्यांश 408 करोड़ 96 लाख रुपये और केंद्रांश 613 करोड़ 44 लाख रुपये होगा।
  • इससे प्रदेश के 33 हजार 346 बच्चे लाभान्वित होंगे।
  • यदि योजना अंतर्गत निर्धारित स्वीकृत अवधि में भारत सरकार द्वारा योजना मापदण्डों में कोई परिवर्तन किए जाते है तो उक्त अवधि में परिवर्तित मापदण्ड प्रभावशील होंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/CabinetDetails?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B1%C2%B8%C3%8E%C2%B6%C2%B1&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B3%C2%B2&pubdate=11/18/2025