मिशन रंगीन मछली 2031

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 31 अगस्त 2026 को उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने लक्षद्वीप के अगाटी में आयोजित मत्स्य पालन आउटरिच कार्यक्रम में भाग लिया।
  2. इस अवसर पर उन्होंने सजावटी मत्स्य पालन विकास के लिए रणनीतिक कार्य योजना “मिशन रंगीन मछली 2031” का भी अनावरण किया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 31 अगस्त, 2026 को उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने लक्षद्वीप के अगाटी में आयोजित मत्स्य पालन आउटरिच कार्यक्रम में भाग लिया।
  • इस अवसर पर उन्होंने सजावटी मत्स्य पालन विकास के लिए रणनीतिक कार्य योजना “मिशन रंगीन मछली 2031” का भी अनावरण किया।
  • इसके साथ ही उन्होंने मत्स्य पालन क्षेत्र के लाभार्थियों को सरकारी लाभ और सहायता भी वितरित की।
  • ‘मिशन रंगीन मछली 2031’ का उद्देश्य भारत में सजावटी मत्स्य पालन (Ornamental Fisheries) के विकास को बढ़ावा देना है।
  • उपराष्ट्रपति ने इस पहल को भारत की नीली क्रांति (Blue Revolution) की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत लक्षद्वीप के लिए ₹62 करोड़ से अधिक की मत्स्य विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
  • उल्लेखनीय है कि लक्षद्वीप की कुल संभावित मत्स्य क्षमता एक लाख टन से अधिक आंकी गई है।
  • लक्षद्वीप की मत्स्य क्षमता में लगभग 94,000 टन टूना एवं संबंधित प्रजातियां शामिल हैं।
  • भारत का समुद्री खाद्य निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष में ₹73,000 करोड़ से अधिक रहा तथा इसकी पहुंच 120 से अधिक देशों तक रही।
  • इस दौरान मत्स्य पालन को केवल पारंपरिक व्यवसाय न मानकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और वैश्विक अवसरों से जुड़ा आधुनिक उद्यम बनाने पर जोर दिया गया।
  • नीली क्रांति को हरित क्रांति और श्वेत क्रांति की तरह मत्स्य समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति बदलने की क्षमता वाला क्षेत्र माना गया तथा नीली अर्थव्यवस्था (Blue Economy) को विकसित भारत 2047 के प्रमुख आर्थिक स्तंभों में विकसित करने का आह्वान किया गया।
  • लक्षद्वीप के पास लगभग 4 लाख वर्ग किमी ईईजेड (EEZ) है, जो भारत के कुल ईईजेड का करीब 17% है। यहां 4,200 वर्ग किमी से अधिक उथले एटोल लैगून हैं, जो मैरीकल्चर के लिए उपयुक्त हैं।
  • लक्षद्वीप की समृद्ध प्रवाल भित्तियों में क्लाउनफ़िश, डैमसेल्फ़िश, बटरफ़्लाईफ़िश, एंजेलफ़िश और रैस जैसी उच्च मूल्य वाली सजावटी मछलियां प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैं।
  • यह पहल लक्षद्वीप के समुद्री शैवाल क्लस्टर और सतत टूना ब्रांड को बढ़ावा देकर टिकाऊ नीली अर्थव्यवस्था के विकास में मदद करेगी।
  • भारत के ईईजेड (EEZ) में समुद्री मत्स्य संसाधनों की संभावित क्षमता लगभग 58.6 लाख मीट्रिक टन आंकी गई है, जो करीब 50 लाख मछुआरों की आजीविका का आधार है और खाद्य सुरक्षा, पोषण, रोजगार, आय सृजन तथा निर्यात आय में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
  • भारत वर्तमान में विश्व के प्रमुख मत्स्य पालन और जलीय कृषि उत्पादक देशों में शामिल है तथा वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान लगभग 73,890.46 करोड़ रुपये मूल्य के समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात किया गया।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2304929&lang=1&reg=3

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2304937&lang=2&reg=48&utm