प्रश्न – मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण‚ 2022-23 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 9 फरवरी‚ 2023 को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022-23 का शुभारंभ किया।
(b) यह सर्वेक्षण सभी 2,69,253 ग्राम पंचायतों और समकक्ष निकायों में आयोजित होगा।
(c) सर्वेक्षण‚ 2022 प्रश्नावली में 21 क्षेत्रों को कवर करते हुए 183 संकेतक और 216 डेटा बिंदु हैं।
(d) सर्वेक्षण प्रश्न 8 स्तरों में वर्गीकृत हैं।
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

- सर्वेक्षण प्रश्न 5 स्तराें में वर्गीकृत – पंचायत अवसंरचना‚ पंचायत सेवाएं‚ ग्राम अवसंरचना‚ ग्राम सेवाएं और ग्राम व्यवहार।
- इस अवसर पर उन्होंने इसके पोर्टल और मोबाइल ऐप्लिकेशन को भी लांच किया।
- यह मिशन वंचित प्रत्येक परिवार की स्थायी आजीविका के लिए केंदित सूक्ष्म योजनाओं के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के समन्वय से संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेगा।
लेखक -विजय
संबंधित लिंक भी देखें…