मिजोरम में चार डिजिटल वित्तीय पहलों का शुभारंभ

प्रश्न – मिजोरम में शुरू की गई चार डिजिटल वित्तीय पहलों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने 15 अक्टूबर, 2026 को आइजोल में इन पहलों का शुभारंभ किया।
(b) मिजोरम इंटीग्रेटेड वर्क्स अकाउंट्स सिस्टम (MIWAS) राज्य के सभी विभागों के निर्माण कार्यों के लेखों को सुव्यवस्थित करेगा।
(c) ई-बजट के माध्यम से IFMIS पर बजट प्रस्ताव ऑनलाइन तैयार एवं प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
(d) ई-सैंक्शन व्यय स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन करेगा तथा उपलब्ध बजट से अधिक खर्च रोकने में सहायक होगा।
उत्तर- (b)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 15 अक्टूबर, 2026 को मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने आइजोल स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मिजोरम इंटीग्रेटेड वर्क्स अकाउंट्स सिस्टम (MIWAS), ई-सैंक्शन, ई-बजट और 100% प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) का शुभारंभ किया।
  • वित्त विभाग के अंतर्गत लागू इन पहलों का उद्देश्य सार्वजनिक वित्त प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाना है।
  • MIWAS छह विभागों के निर्माण कार्यों के लेखों को सुव्यवस्थित करेगा और महालेखाकार को प्रस्तुत व्यय आँकड़ों के मिलान में सुधार लाएगा।
  • ई-बजट से IFMIS के माध्यम से बजट प्रस्ताव ऑनलाइन तैयार एवं प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
  • ई-सैंक्शन व्यय स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन करेगा तथा उपलब्ध बजट से अधिक खर्च रोकने में सहायक होगा।
  • 100% DBT के अंतर्गत थलाई थार लीना, बना कैह और बिजली सब्सिडी सहित राज्य योजनाओं के भुगतान, कोषागार द्वारा बिल पारित होने के बाद, सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाएँगे।
  • भुगतान की स्थिति भी IFMIS पर देखी जा सकेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/mizoram-cm-lalduhoma-launches-4-digital-financial-management-initiatives-to-enhance-transparency-accountability

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/mizoram-cm-lalduhoma-launches-4-digital-finance-initiatives/articleshow/134982315.cms?from=mdr