प्रश्न – मिजोरम अदरक मिशन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 13 मई, 2026 को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (MDoNER) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सयुंक्त रूप से 189.79 करोड़ रुपये की “मिजोरम अदरक मिशन” का शुभारंभ किया।
- इस मिशन के अंतर्गत एक आधुनिक प्रोसेसिंग हब और तीन स्पोक सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 मई, 2026 को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (MDoNER) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने सयुंक्त रूप से 189.79 करोड़ रुपये की “मिजोरम अदरक मिशन” का शुभारंभ किया।
- यह मिशन मिजोरम में अदरक की खेती, प्रसंस्करण (Processing) और वैल्यू चेन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- यह मिशन विभिन्न मंत्रालयों और संस्थाओं जैसे – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, नाबार्ड,आईसीएआर, एपीईडीए तथा निजी निवेशकों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
- इस मिशन के अंतर्गत एक आधुनिक प्रोसेसिंग हब और तीन स्पोक सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों को अपनी उपज के बेहतर भंडारण और प्रसंस्करण की सुविधा प्राप्त होगी।
- लगभग 20 हजार किसान परिवारों को इस मिशन से जोड़े जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- मिजोरम की अदरक को दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य-पूर्व और यूरोपीय देशों के बाजारों तक पहुँचाने की योजना बनाई गई है।
- दरअसल, यह पहल “ब्रांड नॉर्थ ईस्ट” की व्यापक सोच का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्यों की विशिष्ट कृषि और प्राकृतिक उत्पादों को पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
- जैसे सिक्किम को ऑर्गेनिक राज्य, त्रिपुरा को क्वीन पाइनएप्पल और मेघालय को लकाडोंग हल्दी के लिए जाना जाता है, उसी प्रकार अब मिजोरम को उच्च गुणवत्ता वाली अदरक के लिए वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
- मिजोरम की अदरक अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और औषधीय गुणों के कारण विश्वभर में विशेष पहचान रखती है।
- यहाँ उत्पादित अदरक में ओलियोरेसिन की मात्रा 6 से 8 प्रतिशत तक पाई जाती है, जो वैश्विक औसत से कहीं अधिक है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://theprint.in/india/centre-launches-rs-189-79-crore-mizoram-ginger-mission/2930990