प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) तथा अमेरिकी नौसेना के मध्य मास्टर शिप रिपेयर एग्रीमेंट (एमएसआरए) पर हस्ताक्षर किया गया है।
(ii) इस समझौते (एमएसआरए) की अवधि मात्र पांच वर्ष है।
उपर्युक्त में कौन-सा कथन सत्य है।
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) और (ii)
(d) कोई भी नहीं
उत्तर – (c)
’मास्टर शिप रिपेयर’ समझौता
- एलएंडटी (Larsen & Toubro: L&T) ने अमेरिकी नौसेना के साथ मास्टर शिप रिपेयर समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
- मास्टर शिप रिपेयर समझौता (एमएसआरए) यूएसए-भारत साझेदारी में एक सुदृढ़ प्रयास है। यह ऐतिहासिक समझौता 2022 यूएसए – भारत 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता का प्रत्यक्ष परिणाम है।
- यद्यति यह समझौता दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक में योगदान हेतु मदद करेगा।
- ध्यातव्य है कि यह समझौता गुणवत्तापूर्ण जहाज मरम्मत और रिफिट करने के लिए एलएंडटी की क्षमताओं और सुविधाओं की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है।
- 9 जुलाई‚ 2023 को अमेरिका का ’यूएसएनएस साल्वर’ जहाज लार्सन एंड टुब्रो के कट्टुपल्ली शिपयार्ड पहुंचा।
- यद्यपि यह अमेरिका का तीसरा जहाज मरम्मत एवं रिपेयर के लिए आया है‚ इससे पूर्व ’यूएसएनएस चार्ल्स ड्रू’ और ’यूएसएनएस मैथ्यू पेरी’ की यात्रा मरम्मत कंपनी द्वारा समय पर पूरी की गई थी।
’मास्टर शिप रिपेयर’ समझौता—

लार्सन एंड टुब्रो L & T एक नजर—

लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…