मासिक आय सहायता योजना

प्रश्न-24 मई, 2021 को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदत्त मासिक आय सहायता योजना के तहत राज्य सरकार सामान्य वर्ग के परिवारों की महिला मुखिया को प्रतिमाह कितनी राशि प्रदान करेगी।
(a) 500 रुपये
(b) 1000 रुपये
(c) 1500 रुपये
(d) 2000 रुपये
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 मई, 2021 को संपन्न पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल की बैठक में पात्र परिवारों के लिए मासिक आय सहायता योजना और 2अन्य योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।
  • 2 अन्य योजनाओं में छात्र क्रेडिट कार्ड और दुआरे राशन (घर पर राशन) शामिल है।
  • मासिक आय सहायता योजना के तहत सरकार सामान्य वर्ग के परिवारों की महिला मुखिया को प्रतिमाह 500 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परिवारों को 1000 रुपये प्रदान करेगी।
  • छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार उच्चशिक्षा प्राप्त करने के लिए सभी पात्र छात्रों को केवल 4 प्रतिशत ब्याज और आसान पुनर्भुगतान विकल्पों के साथ 10 लाख रुपये तक ऋण प्रदान करेगी।
  • दुआरे राशन योजना के तहत 1.5 करोड़ परिवारों को प्रतिमाह राशन मुफ्त में प्रदान किया जाएगा।
  • तीनों योजनाओं की प्रक्रिया, नीति को लागू करने और के लिए मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/nation/2021/may/25/west-bengal-cabinet%E2%80%8B-approves-three-schemes-promised-in-tmc-poll-manifesto-2307087.html