मासातोशी कोशिबा

Masatoshi Koshiba

प्रश्न-12 नवंबर, 2020 को प्रसिद्ध खगोल भौतिकविद् और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता मासातोशी कोशिबा का निधन हो गया। वह किस देश से संबंधित थे?
(a) जापान
(b) ताइवान
(c) हांगकांग
(d) म्यांमार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12 नवंबर, 2020 को जापान के प्रसिद्ध खगोल भौतिकविद् और भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता मासातोशी कोशिबा (Masatoshi Koshiba) का निधन हो गया।
  • उन्होंने न्यूट्रीनों की मौजूदगी की पुष्टि की और ब्रह्मांड में सुपरनोवा विस्फोट से निकलने वाले न्यूट्रीनों कणों का भी पता लगाया।
  • उन्होंने अपने अध्ययन में न्यूट्रीनों के द्रव्यमान का पता लगाया था।
  • उन्होंने सूर्य से निकलने वाली न्यूट्रीनों किरणों को लेकर परीक्षण के लिए विशालकाय भूमिगत कक्ष तैयार किया था।
  • उनको दो अन्य वैज्ञानिकों पेसिल वानिया विश्वविद्यालय के रेमंड डेविस जूनियर और इटली के वैज्ञानिक रिकॉर्डो गियाकोनी के साथ वर्ष 2002 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/physics/2002/koshiba/facts/

https://www.nobelprize.org/prizes/physics/2002/summary/

https://www.nytimes.com/2020/11/16/science/masatoshi-koshiba-dead.html