माल ढुलाई उपभोक्ता पोर्टल का प्रारंभ

प्रश्न-जनवरी‚ 2021 में माल ढुलाई उपभोक्ताओं की सभी आवश्यकतों को पूरा करने के लिए वन स्टॉप सॉल्यूरान के रूप में ‘माल ढुलाई उपभोक्ता पोर्ट’ (Freight Business Development Portal) का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
(a) नितिन गडकरी
(b) प्रहलाद सिंह पटेल
(c) पीयूष गोयल
(d) डॉ. जितेंद्र सिंह
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 जनवरी‚ 2021 को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा माल ढुलाई उपभोक्ताओं की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वन स्टॉप सॉल्यूसन के रूप में ‘माल ढुलाई उपभोक्ता पोर्टल’ का उद्घाटन किया गया।
  • इस पोर्टल के माध्यम से माल परिवहन की प्रक्रिया को सरल बनाने‚ आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा सुनिश्चित करने ताकि लॉजिस्टिक्स प्रदान करने वालों की लागत में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।
  • इस पोर्टल का विकास‚ वर्तमान तथा नये उपभोक्ताओं की अलग-अलग आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस पोर्टल का फोकस व्यापार-सुगमता‚ पारदर्शिता लाने तथा पेशेवर समर्थन प्रदान करने पर आधारित है।
  • गौरतलब है कि इस पोर्टल का विकास भारत सरकार के ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ के अनुरूप एक बड़ा कदम है। इससे माल ढुलाई में न केवल सुगमता आएगी बल्कि लागत में भी कमी आएगी।
  • इस पोर्टल पर टर्मिनल अनुकूल वैगन‚ माल ढुलाई शुल्क‚ अनुमानित समय तथा चुनिंदा सामग्री के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शामिल हैं।
  • गौरतलब है कि भारतीय रेलवे के लिए दिसंबर‚ 2020 में आय तथा लोडिंग के संदर्भ में माल ढुलाई आंकड़े उत्साहवर्धक रहे हैं।
  • दिसंबर‚ 2020 में भारतीय रेलवे द्वारा लोडिंग 118.13 मिलियन टन रही‚ जो पिछले वर्ष की समान अवधि की लोडिंग (108.84 मिलियन टन) की तुलना में 8.54 प्रतिशत अधिक है।
  • इस दौरान भारतीय रेलवे द्वारा माल ढुलाई से 11788.11 करोड़ रुपये अर्जित किए‚ जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (6.87%) (11030.37 करोड़) से 757.74 करोड़ रुपये अधिक है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1686228