मालदीव सरकार द्वारा स्पाट्‌र्स आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर

प्रश्न-मार्च‚ 2022 में मालदीव सरकार ने किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मालदीव स्पोट्‌र्स अवॉड्‌र्स‚ 2022 में प्रतिष्ठित स्पोट्‌र्स आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किया है?
(a) महेंद्र सिंह धोनी
(b) सचिन तेंदुलकर
(c) राहुल द्रविड़
(d) सुरेश रैना
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 17 मार्च‚ 2022 को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मालदीव स्पोट्‌र्स अवॉड्‌र्स‚ 2022 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।
  • पुरस्कार समारोह एकुवेनी ट्रैक‚ माले में आयोजित हुआ।
  • इस समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव स्पोट्‌र्स अवॉड्‌र्स‚ 2022 में प्रतिष्ठित’ स्पोट्‌र्स आइकॉन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • इस पुरस्कार के लिए 16 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नामित किया गया था।
  • रैना को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • बंग्लादेश के युवा और खेल मंत्री नमल राजपक्षे‚ सऊदी अरब के खेल उप-मंत्री अल-कादी बद्र अब्दुल रहमान‚ मालदीव टेनिस एसोसिएशन के मानद अध्यक्ष हुसैन अफीफ को विशेष मान्यता पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने खेल के माध्यम से सामाजिक प्रगति और परिवर्तन को बढ़ावा दिया है।
  • सऊदी अरब के खेल मंत्री प्रिंस अब्दुल अजीज बिन तुर्की अल-फैसल को सऊदी में खेलों को बढ़ावा देने और विजन 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने लिए किए गए प्रयासों के लिए ‘मालदीव स्पोट्‌र्स अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
  • इस पुरस्कार समारोह में 18 विभिन्न खेलों में 108 पुरस्कार प्रदान किए गए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/cricket/suresh-raina-felicitated-with-sports-icon-award-by-government-of-maldives-101647762424116.html

https://theprint.in/sport/suresh-raina-felicitated-with-sports-icon-award-by-government-of-maldives/880330/

https://www.timesnownews.com/sports/cricket/suresh-raina-felicitated-with-sports-icon-award-by-government-of-maldives-article-90330048