मालदीव शैली के वाटर विला

प्रश्न-भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर मालदीव शैली के वाटर विला स्थापित करने की योजना बनाई है?
(a) लक्षद्वीप
(b) मुंबई
(c) अंडमान निकोबार द्वीप समूह
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 जुलाई‚ 2021 को प्रशासन द्वारा लक्षद्वीप में मालदीव शैली के वाटर विला के लिए वैश्विक निविदाएं मंगाई हैं।
  • लक्षद्वीप में जल्द ही तीन प्रीमियम मालदीव-शैली के वाटर विला विकसित किए जाएंगे।
  • इन तीन प्रीमियम परियोजनाओं को कदमत्त‚ मिनिकॉय और सुहेली द्वीपों में विकसित किया जाएगा।
  • इन परियोजनाओं पर कुल 800 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.moneycontrol.com/news/business/maldives-style-water-villas-soon-in-lakshadweep-7280591.html