मार्टिन गुप्टिल

प्रश्न – मार्टिन गुप्टिल के संबंध में विकल्प में कौन -सा तथ्य सही नहीं है?
(a) जनवरी 2025 को, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
(b) उन्होंने अंतिम बार अक्टूबर 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था।
(c) टी20 क्रिकेट में, वह अब भी न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
(d) गुप्टिल न्यूजीलैंड के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले एकदिवसीय मैच में शतक लगाया है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 जनवरी 2025 को, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
  • उन्होंने अंतिम बार अक्टूबर 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था।
  • वर्ष 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
  • संन्यास के बाद भी वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गुप्टिल ने न्यूजीलैंड के लिए 198 वनडे, 122 टी20 और 47 टेस्ट खेलते हुए तीनों प्रारूपों में 23 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं।
  • टी20 क्रिकेट में, वह अब भी न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने 122 टी20 मैचों में 31.81 के औसत और 135.70 के स्ट्राइक रेट से 3531 रन बनाए हैं।
  • गुप्टिल ने 2009 से 2016 तक 47 टेस्ट भी खेले, जिसमे उन्होंने 29.38 की औसत से 2586 रन बनाए।
  • गुप्टिल ने 198 एकदिवसीय मैचों में 7346 रन बनाए हैं।
  • गुप्टिल ने 198 एकदिवसीय में 18 शतक और 39 अर्धशतक बनाए हैं।
  • उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच मार्च 2009 में भारत के खिलाफ खेला था।
  • वह आईसीसी विश्व कप 2015 के दौरान एकदिवसीय में दोहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी भी बने जब उन्होंने वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 237 रन की पारी खेली।
  • गुप्टिल ने वर्ष 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 189 रन और वर्ष 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 180 रन की पारियां खेली थी।
  • गुप्टिल न्यूजीलैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले एकदिवसीय मैच में शतक लगाया है।
  • उन्होंने यह उपलब्धि वर्ष 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हासिल की थी।
  • गुप्टिल ने वर्ष 2011-12 में रिचर्ड हेडली मेडल जीता।
  • इसके साथ ही उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में वनडे और टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/profiles/1457/martin-guptill

https://www.espncricinfo.com/cricketers/martin-guptill-226492

https://www.thehindu.com/sport/cricket/nz-batter-martin-guptill-retires-from-international-cricket/article69078150.ece