मार्क्सवाद पर द्वितीय विश्व कांग्रेस (2nd World Congress on Marxism) का आयोजन

2nd World Congress on Marxism

प्रश्न-मार्क्सवाद पर द्वितीय विश्व कांग्रेस का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
(a) रूस
(b) फ्रांस
(c) चीन
(d) भारत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्क्सवाद पर द्वितीय विश्व कांग्रेस (2nd World Congress on Marxism) का आयोजन चीन में किया जायेगा।
  • यह आयोजन 5-6 मई, 2018 के मध्य बीजिंग (चीन) के ‘पेकिंग विश्वविद्यालय’ (Peking University) में होगा।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme)-‘मार्क्सवाद और वर्तमान विश्व तथा चीन’ (Marxism and the Current World and China) है।
  • 21वीं सदी के मार्क्सवाद तथा चीन में इसके विकास पर चर्चा करने हेतु इस सम्मेलन में मार्क्सवाद पर शोध कर रहे 300 से अधिक शोधार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
  • इस सम्मेलन का आयोजन कार्लमार्क्स की 200वीं जयंती और चीन के सुधारों की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर होगा।
  • यह विश्व मार्क्सवादी अनुसंधान और वैज्ञानिक समाजवाद के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है।
  • कांग्रेस इस सम्मेलन के माध्यम से ‘वैश्विक शैक्षणिक चक्र’ (Global Academic Circle) और वर्तमान चीन में मार्क्सवाद द्वारा ‘मार्क्सवाद अनुसंधान’ पर ध्यान केंद्रित करेगी।

संबंधित लिंक
http://news.xinhuanet.com/english/2017-10/22/c_136698531.htm
http://indianexpress.com/article/world/china-to-hold-world-conference-on-marxism-in-may-300-researchers-to-attend-4903202/