मारारिकुल्लम-आलप्पुझा दोहरीकरण परियोजना

प्रश्न – मारारिकुल्लम-आलप्पुझा रेलखंड दोहरीकरण परियोजना के संबंध में कौन – सा कथन सही नहीं है?
(a) यह परियोजना दक्षिण रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने से संबंधित है।
(b) परियोजना की लंबाई 10.65 किलोमीटर है।
(c) परियोजना की स्वीकृत लागत 220.51 करोड़ रुपये है।
(d) यह परियोजना उत्तर रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जून,2026 में भारतीय रेल ने दक्षिण रेलवे नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और रेल अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से मारारिकुल्लम-आलप्‍पुझा रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दी है।
  • यह परियोजना 10.65 किलोमीटर लंबी है और इसकी स्वीकृत लागत 220.51 करोड़ रुपये है।
  • यह परियोजना रेल नेटवर्क की क्षमता वृद्धि से जुड़े दोहरीकरण, तिहरीकरण, चौहरीकरण, फ्लाईओवर और बाईपास कार्यों के अम्ब्रेला वर्क के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
  • इस परियोजना के पूरा होने के बाद इस मार्ग पर प्रतिदिन प्रत्येक दिशा में 9 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • इसके साथ ही यह रेलखंड सालाना 2.88 मिलियन टन माल ढुलाई क्षमता संभाले में सक्षम होगा।
  • बढ़े हुए यात्री और माल यातायात के कारण रेलवे को लगभग 3.08 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वार्षिक शुद्ध आय होने का अनुमान है।
  • इस दोहरीकरण कार्य से यात्री और मालगाड़ियों की रुकावटों में कमी आएगी, जिससे ट्रेनों का संचालन अधिक तेज, सुगम और कुशल होगा।
  • इससे लाइन क्षमता में वृद्धि, ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती मिलेगी।
  • इस प्रस्ताव की पहचान भारतीय रेल के मिशन 3000 एमटी और हाई डेंसिटी ट्रैफिक नेटवर्क कॉरिडोर के अंतर्गत की गई है।
  • यह परियोजना आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें वित्तीय आंतरिक प्रतिफल दर (FIRR) 3.99% तथा आर्थिक आंतरिक प्रतिफल दर (EIRR) 22.30% आंकी गई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/kerala/220-crore-mararikulamalappuzha-doubling-project-approved/article71081081.ece