मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल नीति

प्रश्न – 28 नवंबर‚ 2022 को मेघालय मंत्रिमंडल ने मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल नीति को मंजूरी प्रदान की। इस नीति अंतर्गत किस पर विशेष फोकस किया जाएगा?
(a) बच्चों‚ महिलाओं‚ और युवाओं पर
(b) बच्चों‚ किशोरों और युवाओं पर
(c) बच्चों‚ बुजुर्गों और महिलाओं पर
(d) बच्चों‚ युवाओं और बुजुर्गों पर
उत्तर – (b)

विशेष तथ्य-

  • इस नीति के पारित होने से मेघालय पूर्वोत्तर में ऐसी नीति बनाने वाला पहला राज्य और देश का तीसरा राज्य बन गया है।
  • केरल और कर्नाटक देश के दो अन्य राज्य हैं‚ जहां यह नीति लागू है।
  • वर्ष 2014 में सार्वभौमिक मनोरोग की देखभाल प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र ने पहली बार राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति शुरू की थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/News?title=Meghalaya-cabinet-approves-mental-health-and-social-care-policy&id=451538