मानव (MANAV): ह्युमन एटलस पहल लांच

Manav Human Atlas Initiative
प्रश्न-10 मई, 2019 को किस संस्था ने मानव शरीर क्रिया विज्ञान पर ज्ञान में सुधार की दिशा में मानव (MANAV): ह्युमन एटलस पहल की शुरूआत की?
(a) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन
(b) जैव प्रौद्योगिकी विभाग
(c) आईआईटी कानपुर
(d) इसरो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 10 मई, 2019 को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (CBT) ने मानव शरीर क्रिया विज्ञान (Human Physiology) पर ज्ञान में सुधार की दिशा में ‘मानव (MANAV): ह्युमन एटलस पहल की शुरूआत की।
  • यह डीबीटी द्वारा वित्तपोषित एक परियोजना है।
  • इसका उद्देश्य उपलब्ध वैज्ञानिक साहित्य से मानव शरीर में सभी ऊतकों का एक डेटाबेस नेटवर्क बनाना है।
  • उल्लेखनीय है कि पहली बार भारतीय वैज्ञानिक मानव शरीर के हर एक ऊतक को विभिन्न रोगों से जुड़े ऊतकों और कोशिकाओं की भूमिकाओं के बारे में गहराई से समझने के लिए मानचित्रण करेंगे।
  • इस परियोजना में उन छात्रों को शामिल किया जा सकता है, जो स्नातक अंतिम वर्ष या उससे ऊपर के हैं।
  • एक बार पंजीकृत होने के बाद छात्र समूहों को समय-सीमा में पढ़ने के लिए शोध-पत्र या साहित्य सौंपा जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://dbtindia.gov.in/slider/manav-human-atlas-initiative

https://indianexpress.com/article/explained/manav-human-atlas-initiative-depart-of-biotechnology-5723857/

https://manav.gov.in/