प्रश्न-दिसंबर‚ 2021 में अमेरिकी थिंक टैंक कैटो इंस्टीट्यूट एवं कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से मानव स्वतत्रंता सूचकांक‚ 2021 जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में 165 देशों को शामिल किया गया है।
(ii) इससे स्विट्जरलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
(iii) इसमें भारत को 119वां स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- दिसंबर‚ 2021 में अमरिकी थिंक टैंक कैटो इंस्टीट्यूट और कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से मानव स्वतंत्रता सूचकांक (Human freedom Index), 2021 जारी किया गया।
- इस सूचकांक में 165 देशों को शामिल किया गया।
- यह सूचकांक मानव स्वतंत्रता का एक व्यापक परिमाण प्रस्तुत करता है।
- यइ इस सूचकांक का 7वां संस्करण है।
- यह सूचकांक निम्नलिखित क्षेत्रों में व्यक्तिगत और आर्थिक स्वतंत्रता के 82 अलग-अलग संकेतकों पर आधारित है‚ जो इस प्रकार हैं
1 विधि का शासन (Rule of Law)
- सुरक्षा और संरक्षा (Security and Safety)
- आंदोलन (Movement)
- धर्म (Religion)
- एसोसिएशन‚ असेंबली और सिविल सोसाइटी (Association, Assembly and Civil Socety)
- अभिव्यक्ति और सूचना (Expression and Information)
- संबंध (Relationaships)
- सरकार का आकार (Size of Government)
- कानूनी प्रणाली और संपत्ति अधिकार (Legal System and Property Rights)
- साउंड मनी (sound Money)
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने की स्वतंत्रता (Freedom to Trade Internationally)
- विनियमन (Regulation)।
- यह सूचकांक वर्ष 2019 तक के उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है।
- सूचकांक में 0 से 10 के पैमाने पर जहां 10 अधिक स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करता है।
- वर्ष 2019 में 165 देशों के लिए औसत मानव स्वतंत्रता रेटिंग 7.12 थी।
- सूचकांक में 67 देशों ने अपनी रेटिंग बढ़ाई है‚ जबकि 82 देशों की रेटिंग घटी है।
- इस सूचकांक में स्विट्जरलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ।
- इसके पश्चात न्यूजीलैंड को दूसरा‚ डेनमार्क को तीसरा‚ एस्टोनिया को चौथा तथा आयरलैंड को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।
- इसमें सीरियन अरब रिपब्लिक को सबसे निचला (165वां स्थान) प्राप्त हुआ।
- इसके पश्चात वेनेजुएला को 164वां तथा यमन को 163वां स्थान प्राप्त हुआ।
- इस सूचकांक में भारत को 119वां स्थान प्राप्त हुआ।
- भारत ने व्यक्तिगत स्वतत्रंता में 10 में से 6.20 तथा आर्थिक स्वतंत्रता में 6.66 का स्कोर किया है।
- जबकि भारत का समग्र (मानव स्वतंत्रता) स्कोर-6.39 रहा।
- गत वर्ष भारत को 111वां स्थान प्राप्त हुआ था।
- भारत के पड़ोसी देशों में नेपाल को 84वां‚ भूटान को 98वां‚ श्रीलंका को 112वां‚ बांग्लादेश को 142वां‚ पाकिस्तान को 145 वां तथा चीन को 150वां स्थान प्राप्त हुआ।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cato.org/sites/cato.org/files/2021-12/human-freedom-index-2021.pdf