मानव विकास रिपोर्ट‚ 2025

प्रश्न – 6 मई ,2025 को जारी मानव विकास रिपोर्ट‚ 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी की गई है।
(2) रिपोर्ट के तहत जारी मानव विकास सूचकांक‚ 2023 में भारत को 130वां स्थान प्राप्त हुआ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 मई, 2025 को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) मानव विकास रिपोर्ट‚ 2025 जारी किया गया
  • इस वर्ष की रिपोर्ट AI पर फोकस है
  • इस रिपोर्ट में 193 देशों को उनके मानव विकास सूचकांक (HDI) – 2023 की समीक्षा के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
  • देशों को उनके मानव विकास सूचकांक (HDI) मूल्य के आधार पर 4 श्रेणियों में बांटा गया है —
  1. 0.800 और उससे अधिक — अत्यधिक उच्च मानव विकास वाले देश
  2. 0.700 से 0.799 तक — उच्च मानव विकास वाले देश
  3. 0.550 से 0.699 तक — मध्यम मानव विकास वाले देश
  4. 0.550 से कम — निम्न मानव विकास वाले देश
  • सूचकांक में शामिल शीर्ष 5 देश एवं स्कोर:
    रैंक देश स्कोर
    1 आइसलैंड 0.972
    2 नॉर्वे एवं स्विट्ज़रलैंड 0.970
    4 डेनमार्क 0.962
    5 ज़र्मनी एवं स्वीडन 0.959
    7 ऑस्ट्रेलिया 0.958
  • निम्नतम स्थान प्राप्त करने वाले 5 देश है –
    1. साउथ सुडान
    1. सोमालिया
    1. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
    1. चाड
    1. नाइजर एवं माली
  • भारत की स्थिति —
  • HDI – 2023 में भारत और बांग्लादेश को संयुक्त रूप से 130वां स्थान (स्कोर – 0.685) प्राप्त हुआ है
  • HDI – 2022 में भारत को 134वां स्थान (स्कोर – 0.644) प्राप्त हुआ था
  • इसमें भारत को मध्यम मानव विकास वाले देशों की श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
  • भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति:
    • चीन — 78वां स्थान
    • श्रीलंका — 89वां स्थान
    • भूटान — 125वां स्थान
    • बांग्लादेश — 130वां स्थान
    • नेपाल — 145वां स्थान
    • पाकिस्तान — 168वां स्थान
  • ज्ञातव्य है, कि संयुक्‍त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा वर्ष 2010 से मानव विकास रिपोर्ट हेतु UNDP द्वारा HDI की गणना में नई प्रविधि का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 3 संकेतक हैं।
  • HDI की अवधारणा का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल-हक तथा अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अमर्‍त्य सेन ने किया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/life-expectancy-in-india-rose-from-586-years-in-1990-to-72-years-in-2023-undps-hdi-report/article69544505.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-ranked-at-130-out-of-193-on-human-development-index-marking-improvement-of-3-points/articleshow/120925295.cms#:~:text=India%20improved%20its%20human%20development,particularly%20gender%20and%20income%20disparities.

https://www.undp.org/india/press-releases/indias-human-development-continues-make-progress-ranks-130-out-193-countries