प्रश्न-8 सितंबर, 2022 को जारी मानव विकास रिपोर्ट 2021-22 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह रिपोर्ट विश्व बैंक समूह द्वारा जारी की गई है।
2. रिपोर्ट के तहत जारी मानव विकास सूचकांक, 2021 में स्विट्जरलैंड को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
3. इस सूचकांक में भारत को 132वां प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (2) एवं (3)
(b) केवल (1) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (2)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

- HDR, 2021-22 में शामिल 191 देशों को उनके मानव विकास सूचकांक (HDI) मूल्य के आधार पर 4 भागों में बांटा गया है-
(i) 0.800 और उससे अधिक-अत्यधिक उच्च मानव विकास वाले देश।
(ii) 0.700 से 0.799 तक-उच्च मानव विकास वाले देश
(iii) 0.550 से 0.699 तक-मध्यम मानव
(iv) 0.550 से नीचे-निम्न मानव विकास वाले देश




- ज्ञातव्य है, कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा वर्ष 2010 से मानव विकास रिपोर्ट हेतु UNDP द्वारा HDI की गणना में नई प्रविधि का प्रयोग किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 3 संकेतक हैं।

- HDI की अवधारणा का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महबूब उल-हक तथा अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने किया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://hdr.undp.org/system/files/documents/global-report-document/hdr2021-22pdf_1.pdf