मानव पूंजी सूचकांक, 2020

updated 2020 Human Capital Index

प्रश्न- सितंबर, 2020 में विश्व बैंक समूह द्वारा ‘मानव पूंजी सूचकांक, 2020’ जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में 174 देशों को शामिल किया गया है।
(ii) इस सूचकांक में सिंगापुर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) सूचकांक में भारत को 116वां स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • सितंबर, 2020 में विश्व बैंक द्वारा मानव पूंजी सूचकांक (Human Capital Index), 2020 जारी किया गया।
  • इस सूचकांक में 174 देशों को शामिल किया गया है।
  • इसमें बच्चों के जीवित रहने की संभावना, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसे पैमानों पर देशों का आकलन किया गया है।
  • इससे पूर्व यह सूचकांक वर्ष 2018 में जारी किया गया था।
  • इस सूचकांक में सिंगापुर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात हांगकांग (SAR, चीन) दूसरे, जापान तीसरे, दक्षिण कोरिया चौथे तथा कनाडा पांचवें स्थान पर रहा।
  • सूचकांक में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक को सबसे अंतिम अर्थात 174वें स्थान पर रखा गया है।
  • इसके पश्चात चाड 173वें, दक्षिण सूडान 172वें, नाइजर 171वें तथा माली 170वें स्थान पर रहा।
  • इस सूचकांक में भारत को 116वां स्थान (स्कोर-0.49) प्राप्त हुआ है।
  • जबकि वर्ष 2018 में भारत 157 देशों में 115वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में श्रीलंका 71वें, नेपाल 109वें, भूटान 121वें तथा पाकिस्तान 144वें स्थान पर रहा।
  • ब्रिक्श देशों में भारत के अलावा, चीन को 45वां, रूस को 41वां, ब्राजील को 91वां तथा दक्षिण अफ्रीका 135वें स्थान पर रहा।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldbank.org/en/publication/human-capital
https://www.worldbank.org/en/news/press-release/2020/09/18/pandemic-threatens-human-capital-gains-of-the-past-decade-new-report-says