माधवसिंह सोलंकी

प्रश्न-9 जनवरी‚ 2021 को किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन हुआ?
(a) मध्य प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) राजस्थान
(d) गुजरात
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 जनवरी‚ 2021 को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।
  • वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।
  • वह वर्ष 1991 से 1992 तक विदेश मंत्री भी थे।
  • वह गुजरात से दो बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे।
  • नरेंद्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पूर्व वह सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=Former-Gujarat-Chief-Minister-Madhavsinh-Solanki-passes-away%3B-President%2C-PM-express-grief&id=407592