प्रश्न – 25 जनवरी, 2026 को त्रिपुरा में घोषित ‘माताबारी पर्यटन सर्किट’ परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। इनमें से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस परियोजना की कुल लागत 450 करोड़ रुपये है, जिसमें से 276 करोड़ रुपये का योगदान पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) द्वारा किया जा रहा है।
(b) माताबारी पर्यटन सर्किट के अंतर्गत त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, छबिमुरा और डुम्बुर झील को एकीकृत किया जाएगा।
(c) इस परियोजना से लगभग 10,000–12,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिनमें 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होगी।
(d) परियोजना में फ्लोटिंग जेटी, पर्यावरण-अनुकूल रिसॉर्ट्स और स्थानीय संस्कृति आधारित अनुभवात्मक पर्यटन को शामिल किया गया है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 जनवरी, 2026 को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिपुरा में स्थित डुम्बुर झील के नारकेल कुंजा में 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे ‘माताबारी पर्यटन सर्किट’ की आधारशिला रखी।
- इस अवसर पर उन्होंने त्रिपुरा के लिए कुल 750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
- माताबारी पर्यटन सर्किट के अंतर्गत त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, छबिमुरा और डुम्बुर झील को एकीकृत किया जाएगा, जिससे त्रिपुरा को आध्यात्मिक एवं ईको-पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर प्रमुख स्थान मिलेगा।
- इस परियोजना की कुल लागत में से 276 करोड़ रुपये का योगदान पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
- परियोजना में फ्लोटिंग जेटी, पर्यावरण-अनुकूल रिसॉर्ट्स, आधुनिक पर्यटन सुविधाएं तथा स्थानीय संस्कृति आधारित अनुभवात्मक पर्यटन शामिल होंगे, जिससे डंबूर क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पहचान मिलेगी।
- यह परियोजना 4,000–5,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी, जिनमें लगभग 30 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की होगी।
- स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा तथा टूर गाइड्स को प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षित किया जाएगा।
- केंद्रीय मंत्री ने जानकारी प्रदान की कि पूर्वोत्तर में कृत्रिम बांस को बढ़ावा देने के लिए 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
- ‘ग्रीन गोल्ड’ नामक यह पहल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ विकास को भी बढ़ावा देगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2218596®=3&lang=2